Advertisement

टीम सत्यलोक द्वारा बच्चों के लिए कंप्यूटर सेटअप, डिजिटल शिक्षा की दिशा में खास पहल

एस. पी. सक्सेना/हजारीबाग (झारखंड)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के सुदूर नरकी के समीप स्थित नवाडीह में टीम सत्यलोक द्वारा कंप्यूटर सेटअप का शुभारंभ किया गया। उक्त जानकारी सत्यलोक के संस्थापक एस. एन. राय ने 28 दिसंबर को दी।

संस्थापक राय ने कहा कि समाज के वंचित एवं ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में टीम सत्यलोक द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए नवाडीह में कंप्यूटर सेट-अप किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक तकनीक से परिचित कराना और उनके शैक्षणिक भविष्य को सशक्त बनाना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। कंप्यूटर के माध्यम से सीखने का अवसर पाकर बच्चों ने इसे अपने सपनों की ओर एक नया कदम बताया। कहा कि झारखंड के बोकारो जिले में सक्रिय सहयोग कर रहे टीम सत्यलोक लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। यह पहल उसी क्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

कंप्यूटर सेटअप शुभारंभ कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यलोक के अर्शलान, रवि रंजन, गणेश, विष्णु और सुबोध ने सक्रिय भूमिका निभाई। इन सभी के समर्पण, मेहनत और सहयोग से यह कंप्यूटर सेट-अप सफलतापूर्वक संभव हो सका। इस अवसर पर टीम सत्यलोक ने विश्वास व्यक्त किया कि डिजिटल शिक्षा के माध्यम से खासकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।

संगठन ने यह भी कहा कि आने वाले समय में ऐसे और प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक शिक्षा और तकनीक की पहुँच सुनिश्चित की जा सके। टीम सत्यलोक ने इस पहल में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों और समाज के जागरूक नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *