Advertisement

कृषि प्रांगण सभागार में मनाया गया विशेष मछुआरा दिवस

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित कृषि प्रांगण सभागार में 10 जुलाई को विशेष मछुआरा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस वर्ष 1957 में हीरा लाल चौधरी एवं अलिकुन्ही द्वारा मत्स्य का प्रजनन कराये जाने एवं नीली क्रान्ति का शुरूआत किये जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

विशेष मछुआरा दिवस के अवसर पर सारण के विभिन्न प्रखंडो से आये यथा इसुआपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री शिवनाथ सहनी, गांझी मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री अरविन्द प्रसाद, परसा मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री सरयूग सहनी, आदि।

मशरख मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री रेशमा देवी, मकेर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री रीना देवी, अमनौर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री अनिता देवी एवं एकमा मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री आदि ने अपना-अपना विचार प्रकट किया गया।

इस मौके पर वन विभाग के फोरेस्टर प्रतिक्षा सिंह द्वारा प्रवासी पक्षियो का शिकार न करने और वन विभाग के योजनाओं से संबंधित जागरूकता एवं प्रचार प्रसार किया गया।

इस अवसर पर उप मत्स्य निदेशक सारण परिक्षेत्र छपरा सुमन कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी सारण प्रदीप कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, सारण श्यामबिहारी सिंह, रामविचार मांझी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अंकित कुमार, नरेन्द्र कुमार, मो. अख्तर हुसैन, चंचला कुमारी, आस्था कुमारी, मत्स्य विकास पदाधिकारी अमृता रंजन एवं कनीय अभियंता श्रवण पंडित मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *