Advertisement

अभिनेता सूरज सम्राट के जन्मदिन पर विशेष प्रशंसकों का मिला भरपूर प्यार

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। भोजपुरी फिल्मों के द राइजिंग एक्शन स्टार अभिनेता सूरज सम्राट का जन्मदिन विशेष रहा। रात 12 बजे के बाद से ही प्रशंसकों का बधाई संदेश प्राप्त होना शुरू हो गया। इस भरपूर प्यार आशीर्वाद ने अभिनेता सूरज सम्राट के जन्मदिन को खास बना दिया।

जानकारी के अनुसार प्रसंशकों ने सोशल मीडिया में जन्मदिन पोस्ट साझा कर एवं निजी रूप से मैसेज के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभिनेता सूरज सम्राट ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन पर इतना प्यार आशीर्वाद मिला कि मन गदगद हो गया। जीवन में प्रशंसकों का प्यार आशीर्वाद यूं ही मिलता रहें। सभी से यही अपील है।

बता दें कि अभिनेता सूरज सम्राट की फिल्मों को प्रशंसक उतना ही प्यार देते हैं, जितना उन्होंने 14 अगस्त को जन्मदिन को दिया। अर्धांगिनी से लेकर अब तक की जितनी भी फिल्में उनकी सिनेमाघर एवं टेलीविजन में प्रदर्शित हुई है, प्रशंसकों ने सभी को सराहा है। आगामी फिल्मों की शूटिंग की तैयारी में सूरज सम्राट लगे हैं और बहुत जल्द अपने दर्शकों व प्रशंसकों को नई फिल्मों की सौगात देंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *