अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा लीची सीज़न को ध्यान में रखते हुए ट्रेन क्रमांक 11062 एवं मुंबई/पुणे की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों के एलवीपीएच (एलवी पार्सल वैन) डिब्बों में पर्याप्त पार्सल स्थान उपलब्ध कराया गया है।
सोनपुर रेल मंडल के पीआरआई राम प्रताप सिंह ने 31 मई को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर से मुंबई, पुणे, दिल्ली तथा अन्य प्रमुख शहरों के लिए लीची की ढुलाई के लिए रेलवे द्वारा कम दरों पर माल ढुलाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 11062 के वीपी/एसएलआर डिब्बों में लीची की लोडिंग सभी व्यापारियों एवं एजेंसियों के लिए खुली है, जिसमें श्रीस्वामी ट्रेन कैरियर्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी एजेंसियां भी शामिल हैं।
यह सुविधा अग्रिम बुकिंग सस्ती दरों पर उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि सोनपुर रेल मंडल ने व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे मुजफ्फरपुर या अन्य उपयुक्त स्थानों से ट्रेन संख्या 11062 या अन्य ट्रेनों के माध्यम से लीची की लोडिंग करें। इससे न केवल उत्पादकों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा, बल्कि उपभोक्ताओं तक ताज़ा लीची समय पर पहुँच सकेगी।
कहा कि लोडिंग के दौरान यदि किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होती है, तो वाणिज्यिक विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे का सोनपुर रेल मंडल लीची व्यापारियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करता है और उनके व्यापारिक सहयोग की आशा करता है।
![]()













Leave a Reply