Advertisement

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआटांड़ में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन

विशेष दिव्यांग शिविर में 236 दिव्यांगों का प्रमाण पत्र जारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर 27 फरवरी को जिला के हद में गोमियां प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआटांड़ में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया।

जहां काफी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। शिविर में कुल 236 दिव्यांगजन विभिन्न् पंचायतों से पहुंचे थे। जिसमें चिकित्सकों द्वारा क्रमवार सभी का जांच किया गया।

मौके पर ही गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, अंचलाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति में दिव्यांगजनों का ऑन स्पॉट दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। साथ ही, सभी दिव्यांगजनों को पेंशन योजना से लाभांवित करने को लेकर कार्रवाई शुरू की गई।

शिविर में ऑन स्पॉट 236 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। उल्लेखनीय हो कि, बोकारो जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। शिविर में मेडिकल बोर्ड ऑन स्पॉट दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करेगी। इसके लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार 28 फरवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत भवन में विशेष दिव्यांगता शिविर लगाई जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *