प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट द्वारा 3 सितंबर को बैठक का आयोजन किया गया। स्थानीय विवाह मंडप में आयोजित बैठक में कई खास मसलों का समाधान किया गया।
जानकारी के अनुसार शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की बैठक में एक खास व गोपनीय मामले को सुलझाकर उसका निपटारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, ग्रामीण रहिवासी मोती रजवार, अंगद रजवार, ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास, सहयोगी नरेश कपरदार, पदेन प्रतिनिधि सावित्री देवी, अंजू देवी, कमली देवी, बुलुआ देवी, सीता देवी सहित अस्सी महिलाएं उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply