अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के गोविंदचक मौजा अंतर्गत यदुवंशी चौक पर
भारत माला परियोजना (NH139W) के तहत
हितबद्ध रैयतों द्वारा अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए 28 जनवरी को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित कैम्प के माध्यम से 10 भूष्वाणी (हितबद्ध रैयतों) की भूमि मापी कराई गई। 8 रैयतों से मुआवजा भुगतान के लिए अभिश्रवण प्राप्त किया गया तथा 5 रैयतों से आवेदन प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी सारण अमन समीर के निर्देशानुसार सभी परियोजनाओं में भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विशेष कैम्प लगाकर मामलों का निष्पादन किया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply