प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में प्रखंड कार्यालय पेटरवार में 24 जून को विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह अयोजन राज्य सरकार द्वारा जनजाति/ आदिवासी बहुल क्षेत्रों में लगाए जाने का निर्देश था।
प्रखंड कार्यालय परिसर में दारिद, उलगड्डा और चरगी पंचायत के लिए शिविर लगाए गए थे। इस अवसर p प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी (सीओ) अशोक कुमार राम, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो ने प्रखंड कर्मियों की उपस्थिति में विशेष शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।
विशेष शिविर में वृद्धा पेंशन, मैया सम्मान योजना, विधवा पेंशन आदि के अधिकतर आवेदन लाभुकों द्वारा दिये गए, जिसे तुरंत निपटारे का आदेश दिया गया। मौके पर कल्याण पदाधिकारी डी हाय बुरु, दरिद पंचायत के मुखिया मनोज मुंडा, चारगी मुखिया रानी मुर्मू, प्रभारी बीपीआरओ मेघनाथ महतो, पंचायत समन्वयक प्रवीण कुमार, सामाजिक सुरक्षा के संजय कुमार, रोजगार सेवक बीरेंद्र महतो, पंचायत सचिव जमाल वारसी, प्रेम कुमार, उत्तम कुमार, परमेश्वर महतो, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply