Advertisement

साइबर सुरक्षा पर जीजीईएस में विशेष जागरूकता कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज (जीजीईएस) टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज बोकारो में 5 दिसंबर को साइबर क्राइम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार सिंह तथा पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन द्वारा साइबर क्राइम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पुलिस वक्ताओं ने डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी, एआई-मॉडिफाइड फोटो तथा बैंक अकाउंट से जुड़ी फ्रॉड की विभिन्न तकनीकों और उनके खतरों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सावधानी बरतने एवं सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए।

बताया गया कि साइबर क्राइम होने की स्थिति में 1930 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज की जा सकती है तथा तत्काल पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कॉलेज निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुवार ने बताया कि कई साइबर अपराध विदेशों से भी संचालित किए जा रहे हैं, जिससे सतर्कता व् जागरूकता और भी आवश्यक है। कॉलेज प्रशासन ने एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी को इस महत्वपूर्ण व उपयोगी सत्र के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *