Advertisement

गश्ती में लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने अवतारनगर थाना चालक को किया निलंबित

एसएसपी ने दिघवारा एवं अवतारनगर थाना का किया औचक निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ कुमार आशीष ने बीते 16 जून की रात्रिकालीन बेला में जिला के हद में दिघवारा एवं अवतारनगर थाने का औचक निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि दिघवारा थाना के निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष, थाना एवं अपर थानाध्यक्ष के अतिरिक्त अन्य कोई पदाधिकारी थाना पर उपस्थित नहीं पाये गये। साथ हीं गश्ती टीम भी संतोषजनक नहीं पाया गया।

बताया जाता है कि अवतारनगर थाना की आवेदन पंजी में आमजनों द्वारा समर्पित आवेदन-पत्र लंबित पाए गए। इसके विरुद्ध थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी। आवेदन पंजी की अनियमितता परिलक्षित होने पर तत्काल एसएसपी द्वारा पंजी जब्त करते हुए थानाध्यक्ष अवतारनगर थाना का वेतन धारित कर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।
थाना निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वछता, अभिलेखों के संधारण, माल खाना व्यवस्था, लंबित कांडो की प्रगति, अपराध नियंत्रण संबंधित उपायों की समीक्षा की गयी।

आवेदन पंजी, आगंतुक पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी और रनिंग रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। एसएसपी डॉ आशीष ने रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक विशेष वाहन चेकिंग के लिए वायरलेस के माध्यम से दिए गए निर्देश के अनुपालन की भी जांच की। उन्होंने पाया कि अवतारनगर थाना गश्ती वाहन में चालक मनोज कुमार साह सोए पाये गये। इस लापरवाही के लिए उन्होंने थाना चालक मनोज कुमार साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाईन हाजिर कर दिया है एवं स्पष्टीकरण समर्पित करने के लिए निर्देश दिया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *