ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक प्रियदर्शी ने 10 जनवरी को जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण किया।
व्यवहार न्यायालय निरीक्षण के बाद एसपी प्रियदर्शी ने बताया कि तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में आने का मुख्य उद्देश्य यहां के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लरना था। साथ ही न्यायिक पदाधिकारी के रहने वाले आवासीय परिसर का भी विभिन्न पहलुओं को देखना था।
उन्होंने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर गोमियां विधानसभा क्षेत्र के गोमियां थाना क्षेत्र के बूथों का भौतिक निरीक्षण भी करना रहा है। एसपी प्रियदर्शी ने बताया कि अभी पुलिस ट्रेनिंग में जाने की वजह से सिक्योरिटी फोर्स की संख्या में कुछ कमी आई है। हम लोग उसके विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान देते हुए उसके भरपाई भी करने की कोशिश कर रहे हैं।
निरिक्षण के दौरान एसपी व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा, कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन, सहायक लोक अभियोजक विजय कुमार साहू, आशीष तिवारी से भी मुलाकात कर न्यायालय परिसर के बारे में वार्ता की।
182 total views, 1 views today