नप क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी-सोनु कुमारी
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद से अघ्यक्ष और वार्ड पार्षद से चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
इस क्रम में 16 जनवरी को शैलेश घासी की पत्नी सोनु कुमारी ने नप क्षेत्र के पुराना सुभाषनगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में बताया कि इस बार फुसरो नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ना तय है।
फुसरो नप क्षेत्र के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सोनु ने अपनी ईमानदारी, सक्रियता और जनता से जुड़े रहने के अंदाज के कारण क्षेत्र मे काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है।
स्वयं को अध्यक्ष पद के बेहतर प्रत्याशी बताते हुए सोनु ने कहा कि नप क्षेत्र में बस स्टैंड, सब्जी मार्केट और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। कहा कि चुनाव जीतने के बाद सभी के सहयोग से समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कहा कि मैं यहां सिर्फ वादे करने नहीं, बल्कि समाधान की ठोस योजना के साथ आयी हूं। कहा कि नप क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। पूछने पर बताया कि वह इंटर पास है।
![]()













Leave a Reply