Advertisement

एसएलआर व् वीपी अनुबंधों से सोनपुर रेल मंडल को 4.5 करोड़ का राजस्व प्राप्त

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा पार्सल परिवहन को बढ़ावा देने तथा राजस्व में वृद्धि के लिए एसएलआर एवं वीपी अनुबंधों के लिए बीते 25 एवं 29 जुलाई को निविदाएं आमंत्रित की गई थीं।

बताया जाता है कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत ट्रेन संख्या 19038 के आरएसएलआर का दो वर्षों के लिए सफलतापूर्वक आवंटन किया गया, जिससे सोनपुर रेल मंडल को अकेले इस अनुबंध से 2.33 करोड़ रुपये का रेल राजस्व प्राप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि, बीते एक माह में सोनपुर रेल मंडल द्वारा विभिन्न एसएलआर अनुबंधों के माध्यम से कुल लगभग 4.5 करोड़ रुपये के पार्सल अनुबंध ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित किए गए हैं। इस उपलब्धि पर सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) रौशन कुमार ने 29 जुलाई को कहा कि यह सफलता रेलवे के माल ढुलाई एवं पार्सल परिवहन क्षेत्र में सतत विकास का प्रतीक है तथा निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि, सोनपुर रेल मंडल स्थानीय व्यापारियों, किसानों एवं रेल उपयोगकर्ताओं से अपील करता है कि वे रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही एसएलआर पार्सल सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल यात्रियों एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं राजस्व में निरंतर वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *