Advertisement

छापेमारी अभियान में सोनपुर पुलिस ने किया 103.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर थाना पुलिस ने 11 जून को विशेष समकालीन अभियान में 103.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो पहिया वाहन भी जप्त किया है।

सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने 11 जून को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष समकालीन महाअभियान चलाया गया। अभियान में सफल आसूचना संकलन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पहलेजा शाहपुर दियारा, बल्ली टोला से कुल 103.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वहीं स्थल से अवैध शराब कारोबार में संलिप्त अपराधकर्मियों के 2 मोटरसाइ‌किल भी जप्त किए गए।

थानाध्यक्ष के अनुसार इस सन्दर्भ में सोनपुर थाना में काण्ड क्रमांक 561/25 धारा 30 (अ) बिहार मद्य निषेध अधिनियम दर्ज कर इस काण्ड में संलिप्त फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *