Advertisement

सोनपुर नगर पंचायत ने की कांवरिया पथ पर रोशनी की व्यवस्था

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रावणी मेला को लेकर सारण जिला के हद में पहलेजा धाम – बाबा हरिहरनाथ निचली कांवरिया पथ रोशनी से जगमग करेगा। इसके लिए इस पथ के किनारे विद्युत खंभों तथा बांस गाड़ कर वैपर लाइट लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सोनपुर के काली घाट – हरिहरनाथ – पहलेजा कांवरिया पथ पर जैतीया यादव टोला से पूर्व नगर पंचायत के आखिरी द्वार के पश्चिम ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल तक वैपर लाइट लगा दिया गया है। यह कह सकते हैं कि सोनपुर नगर पंचायत के हद तक रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में सड़क किनारे रोशनी की व्यवस्था शीघ्र पूरी की जाने की उम्मीद है।

पुराने गंडक पुल गज -ग्राह चौक से गंडक नदी किनारे भारत वंदना घाट से विजय घाट चौपाटी और उससे आगे तक घाटों पर पहले से ही रोशनी की व्यवस्था है। शाम को यहां पटना, वैशाली आदि जिलों से रहिवासी आते हैं। नौकायन का भी आनन्द उठाते हैं। प्रांतीय सेवा समिति से आप रुपी गौरी शंकर मंदिर तक सड़क किनारे भी रौशनी की व्यवस्था जरूरी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *