Advertisement

मेला में पहली बार होगा सोनपुर आइडल तथा सैंड आर्ट फेस्टिवल का आयोजन

आगामी तीन नवंबर को होगा 32 दिवसीय हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर में लगने वाला 32 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र मेला का इस वर्ष उद्घाटन आगामी 3 नवंबर को तथा समापन 4 दिसंबर को होगा।

इस बार हरिहरक्षेत्र मेला में घुड़ दौड़, पुस्तक मेला, सोनपुर लिटरेरी फेस्टिवल, राज्य के बॉलीवुड कलाकारों का टॉक शो क्राफ्ट, भव्य गंगा आरती, डॉग शो, आदि का भी आयोजन किया जायेगा।

खास यह कि इस बार मेला में पहली बार सोलो गायन में सोनपुर आइडल का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, पहली बार सैंड आर्ट फेस्टिवल का भी आयोजन हो रहा है।
सोलो गायन में सोनपुर आइडल के शीर्ष तीन विजेताओं को सम्मानजनक राशि से पुरस्कृत किया जाना है। विदित हो कि पारंपरिक एवं लोक संस्कृति पर आधारित गीत-संगीत, लघु नाटक, विभिन्न वाद्य यंत्र वादन, नृत्य आदि विधाओं में पारंगत कलाकारों का पंजीकरण किया जाता है। इस बार इच्छुक कलाकार आगामी 10 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा करेंगे, जिसमें अपनी प्रस्तुति का वीडियो भी संलग्न करेंगे।

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सैंड आर्ट फेस्टिवल का होगा आयोजन

इस वर्ष हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सैंड आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को ₹50000, दूसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी को ₹35000 एवं तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी को ₹25000 का पुरस्कार

मिलेगा। उक्त मेला के सफल आयोजन को लेकर सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने पहले ही 13 कोषांगों का गठन कर दिया है। इसके साथ ही घुड़दौड़, सोनपुर लिटरेरी फेस्टिवल, पुस्तक मेला, राज्य के बॉलीवुड कलाकारों का टॉक शो क्राफ्ट, भव्य गंगा आरती, डॉग शो आदि का भी आयोजन किया जायेगा। मेला में स्नान घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, स्नान घाट निर्माण, अस्थाई विद्युतीकरण एवं घाट सुरक्षा की जिम्मेवारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी जा चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *