सुरंग प्रदर्शनी स्टॉल होगा सोनपुर मेला रेल ग्राम का मुख्य आकर्षण
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल ने रेल यात्रियों के लिए कार्तिक पूर्णिमा मेला विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। यह कार्तिक पूर्णिमा मेला प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की विशाल संख्या को आकर्षित करता है। इस वर्ष भी पारंपरिक भव्यता एवं धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर रेल यात्रियों की अत्यधिक भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए सोनपुर रेल मंडल द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं समयबद्ध यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।
मेला अवधि के दौरान रेल यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल मंडल द्वारा आगामी 5 एवं 6 नवंबर को सोनपुर-छपरा-सोनपुर
ट्रेन क्रमांक-05203/05204 (अप एवं डाउन) का
सोनपुर, परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, दिघवारा, अमिया आदि।
भवानी हॉल्ट, अवतार नगर, बड़ागोपाल, डुमरी जुअरा, पंचवटी देवरिया, गोल्डनगंज, छपरा ग्रामीण, छपरा कचहरी, छपरा जंक्शन पर ठहराव होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में उपरोक्त सभी स्टेशनों पर ठहरते हुए संचालित की जाएगी, जिससे छोटे-बड़े सभी स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा मिले।
इसी तरह सोनपुर-मुजफ्फरपुर-सोनपुर
ट्रेन क्रमांक-05202/05201(अप व् डाउन) भी सोनपुर, हाजीपुर, घोसवर, सराय, बिठौली फ्लैग, भगवानपुर, बेनीपट्टी पीपरपुर हॉल्ट, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर, मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
दोनों दिशाओं में सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालन होगा। सोनपुर-पाटलिपुत्र-सोनपुर ट्रेन क्रमांक-05205/05206 एवं 05207/05208 (अप व् डाउन) को यात्रियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए इस मार्ग पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे सोनपुर और पाटलिपुत्र के बीच यात्रा सुगम एवं तीव्र हो सके। इसके अतिरिक्त एक मेमू ट्रेन एवं एक डेमू ट्रेन भी इस अवधि में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रूप से चलाई जा रही हैं। साथ ही, कई नियमित ट्रेनों को अस्थायी अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया गया है, ताकि श्रद्धालु एवं पर्यटक आसानी से मेला स्थल तक पहुंच सकें।
यात्रियों के ठहराव के लिए तैयार किए जा रहे दो वॉटरप्रूफ होल्डिंग एरिया
इसके अतिरिक्त सोनपुर मेला क्षेत्र में इस बार विशेष व्यवस्थाएं भी की गई है। यात्रियों के ठहराव के लिए 60×50 फीट एवं 30×40 फीट के दो वॉटरप्रूफ होल्डिंग एरिया तैयार किए जा रहे हैं। एक स्टेशन के नॉर्थ साइड एवं दूसरा साउथ साइड में होगा। इसके अतिरिक्त पार्किंग एरिया का विस्तार किया गया है, जिससे अधिक संख्या में वाहनों की व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके।
इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मेले का विषय श्रेष्ठ रेल, श्रेष्ठ भारत
इस वर्ष सोनपुर मेला रेल ग्राम का मुख्य आकर्षण सुरंग प्रदर्शनी स्टॉल होगा। जिसमें विभागवार प्रदर्शनियों को जगह मिली है। हाई स्पीड रेल मॉडल एवं अन्य आधुनिक रेल नवाचारों की झलकियां भी मेला यात्री देख सकेंगे। ये सभी प्रदर्शनियां रेलवे की प्रगति, नवाचार और यात्री सेवा प्रतिबद्धता का सजीव उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
![]()













Leave a Reply