सोनपुर रेल मंडल में पार्किंग स्टैंड नीलामी में उल्लेखनीय सफलता
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा बछवारा जंक्शन एवं अक्षयवट राय नगर रेलवे स्टेशन के लिए किए गए पार्किंग स्टैंड नीलामी में उल्लेखनीय सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार अक्षयवटराय नगर रेलवे स्टेशन पर एक पार्किंग लॉट का आवंटन उच्च प्रतिस्पर्धा के साथ पूर्ण किया गया। इसका उच्चतम वार्षिक बोली मूल्य ₹2,70,000/- निर्धारित हो सका। तीन वर्षों के लिए कुल अनुबंध मूल्य (जीएसटी सहित) ₹9,55,800/में लॉट्स को सफलतापूर्वक नीलाम किया गया। इसी तरह बछवारा जंक्शन (ओबी साइड) एक पार्किंग लॉट को भी सफलतापूर्वक नीलाम किया गया।
बछवारा जंक्शन स्थित इस पार्किंग स्टैंड के एक लॉट की नीलामी में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यहां अधिकतम वार्षिक बोली मूल्य ₹2,66,666/रही, जिसे
तीन वर्षों के लिए कुल अनुबंध मूल्य (जीएसटी सहित) ₹9,43,998/पर संपन्न हो सका।
यह नीलामी बीते 25 दिसंबर को आयोजित की गयी, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। यह लॉट आवंटन स्थानीय यात्रियों को सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक होगा। साथ हीं रेलवे का गैर-भाड़ा राजस्व बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2025- 26 में अब तक कुल पार्किंग एवं पे एंड यूज से कुल ₹4,77,09,289/- का रेल राजस्व प्राप्त किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल पार्किंग एवं पे एंड यूज से कुल ₹4,77,09,289 का रेल राजस्व प्राप्त किया गया है।
सोनपुर रेल मंडल द्वारा समय-समय पर किए जा रहे ऐसे प्रयास न केवल रेल यात्रियों की सुविधाओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी सतत वृद्धि सुनिश्चित किया जाता है। ज्ञात हो कि, प्रतिस्पर्धात्मक नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे को बेहतर राजस्व प्राप्त हो रहा है और साथ ही स्टेशनों पर सेवाओं की गुणवत्ता भी बढ़ाई जा रही है। सोनपुर रेल मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आरामदायक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार के पहलुओं पर कार्य जारी रहने की संभावना है।
![]()













Leave a Reply