सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा ओल्ड वर्कमेंस क्लब में बीते 10 अगस्त की देर संध्या सिंगिंग स्टार ग्रुप के सदस्यों ने हिंदी सिने जगत के महानतम पार्श्व गायक किशोर कुमार का 96वां जयंती मनाया।
ज्ञात हो की विगत 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के देहांत की खबर से गुवा क्लब में होनेवाली उक्त कार्यक्रम को सिंगिंग स्टार ग्रुप द्वारा स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 11 अगस्त की देर शाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर किशोर कुमार के तस्वीर पर माल्यार्पण कर व केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान किशोर दा के भूले बिसरे गीतों को गाकर सदस्य कलाकारों ने माहौल को संगीतमय बनाए रखा।

बताया जाता है कि गायक योगेन्द्र त्रिपाठी और स्वेता के जादूगरी आवाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल कलाकार कुमार आशुतोष ने रिम झिम गिरे सावन गीत का नया वर्शन गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। संगीत के जानकार मनोज राम ने किशोर कुमार के अलग अलग किरदारों और अद्वितीय प्रतिभा की सराहना कर युवा वर्ग को इनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
गायक कलाकार हरजीवन कश्यप ने मंच संचालन कर समस्त कलाकारों को मंच पर आमंत्रित किया। इस दौरान अरुण वर्मा, अनुप नाग, हरजीवन कश्यप, पद्मा केशरी, मुकेश लाल, धनराज, जोगेन केशरी, नूतन सुंडी, राज किशोरी, गीता दास, संतोष बेहरा, साहिदा व कार्तिक दास ने अपने सुरों से समा बांधे रखा। अरुण व स्वेता की युगल गीत देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए गीत ने सभी श्रोताओं को रोमांचित कर दिया।
![]()













Leave a Reply