अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर बभनटोली में 26 अप्रैल को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने सोनपुर दक्षिणी मंडल के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सोनपुर दक्षिणी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के पूर्व मुखिया दीपक शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने मंडल क्षेत्र में पार्टी की मजबूती बूथ स्तर तक सुनिश्चित करने की रणनीति को सफलीभूत करने का आह्वान किया। मौके पर उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राजकिशोर पंकज एवं राजीव रंजन, महामंत्री अविनाश कुमार एवं मंगल प्रसाद यादव, मंत्री सतीश कुमार (वर्तमान उप मुखिया), श्रीकांत सिंह, बिरजू पासवान एवं कोषाध्यक्ष धनंजय शर्मा उर्फ अटल शर्मा, मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार उर्फ अंजन (वर्तमान वार्ड सदस्य) ने मंडल अध्यक्ष को पार्टी की मजबूती बूथ स्तर तक सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने उपरोक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और सबका साथ सबका विकास के सिद्धांतों पर अग्रसर रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार की धरती से आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कदम उठाए गए हैं। आने वाले समय में ठोस जवाब दिया जाएगा। उन्होंने सभी हिन्दू भाईयो को एक हैं तो सेफ है के नारों के साथ एक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में पहलगाम में हुई आतंकी घटना में मारे गये 27 निर्दोषों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई।
![]()













Leave a Reply