Advertisement

सोनम वांगचुक गिरफ्तारी देश के लिए हानिकारक-इफ्तिखार महमूद

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी देश के लिए हानिकारक होगा। उक्त बातें झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने 5 अक्टूबर को कही।

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कही। कहा कि यह गिरफ्तारी पूरे देश के लिए हानिकारक है। कहा कि लद्दाख जैसे जगह में ठंड से बचने का सोलर हीटेड टेंट का डिजाइन वांगचुक ने ही इजाद किया है, जिससे हमारे सैनिकों को लद्दाख के बर्फीला जगह में भी रहने के लिए आरामदेह जगह मिल पाया है। उन्होंने कहा कि देशभक्त बुद्धिजीवियों को जेल में रखने का काम मोदी सरकार पहले से करते रही है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वान आनंद तेलतुम्बडे, पत्रकार गौतम नौलखा, असम के आंदोलनकारी नेता अखिल गोगोई, छत्तीसगढ़ के सोशल एक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज को वर्षो जेल में मोदी सरकार रख चुकी है। महमूद ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में लद्दाख को छट्ठी अनुसूची में शामिल करने का भाजपा ने जो वादा किया था उसे लागू करने की मांग करने पर सामाजिक कार्यकर्त्ता वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। वांगचुक जैसे देशभक्त पर देशद्रोह का आरोप लगाना अत्यंत गंभीर विषय है। महमूद ने सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने का सरकार से मांग किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *