विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया के वरिष्ठ भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति का पुत्र डॉक्टर शुभम कुमार एमबीबीएस जनरल फिजिशियन की पढ़ाई पूरी कर गोमिया लौटा, जहां परिजनों ने उसका पारंपरिक रीति-रीवाज से स्वागत किया।
एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे गोमिया प्रखंड के हद में देवीपुर होसिर के भाजपा के वरीय नेता देवनारायण प्रजापति का पुत्र डॉ शुभम ने 20 फरवरी को बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मैट्रिक एवं इंटर डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट से पूरी की है। इसके बाद मेडिकल की पढ़ाई की तैयारी के लिए एक साल के लिए कोटा चले गए। इसके बाद फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका से साढ़े चार साल पढ़ाई पूरी कर एक साल प्रैक्टिस कर लौटे है। कहा कि आगे की पढ़ाई कर वे सर्जन बनने की की ख्वाहिश रखते है।
डॉ शुभम ने बताया कि उनकी बड़ी बहन भी डॉक्टर है। बड़ी बहन से ही उन्हें प्रेरणा मिली और फिर वे इसकी पढ़ाई में जुट गए। कहा कि माता-पिता ने हमेशा पढ़ाई लिखाई में साथ दिया। कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी। गोमिया के युवाओं के लिए कहा कि समय व्यर्थ न करें। मन लगाकर पढ़ाई करें तभी ऊंची मुकाम पाई जा सकती है।
डॉ शुभम के पिता देवनारायण प्रजापति ने कहा कि बच्चों की शिक्षा दीक्षा में कभी कोई कमी नहीं की। जहां तक वे पढ़ना चाहेंगे, वे वहां तक पढ़ाएंगे। कहा कि कई सारे बच्चों को उन्होंने क्षेत्र में पढ़ाई लिखाई में मदद की है।
![]()













Leave a Reply