एसडीओसीएम प्रबंधन के साथ आरसीएमयू की 29 सूत्री मांग को लेकर वार्ता
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम परियोजना कार्यालय में 7 जुलाई को नए पीओ के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) प्रतिनिधियों ने परिचयात्मक बैठक की। बैठक में आरसीएमयू ने अपनी 29 सूत्री मांग रखी।
आयोजित बैठक में आरसीएमयू की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अगुवाई में पीओ को मजदूर समस्या से अवगत कराया गया। बैठक में क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान और शाखा अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि खदानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है।
अधिक से अधिक उत्पादन कराने में श्रमिक संगठन अपनी पूरी भागीदारी देगी। कहा कि मुख्यालय की ओर से मिले लक्ष्य को पाने के लिए प्रबंधन मशीनों का रख रखाव सही तरीके से करे, ताकि उत्पादन में बाधा उत्पन्न न हो। कहा गया कि उत्पादन उत्पादकता के साथ-साथ प्रबंधन मजदूरों के मूलभूत सुविधाओं का भी ख्याल रखे। सेफ्टी और पीसीसी बैठक आदि नियमित किया जाए, तभी समस्याओं का निदान समय पर हो सकता है।
इस अवसर पर पीओ शैलेश प्रसाद ने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मजदूरों की समस्या का निराकरण प्रबंधन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए यूनियन प्रतिनिधियों को प्रबंधन को सहयोग देना होगा। मजदूरों के सहयोग से ही एसडीओसीएम का उत्पादन लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल्याणी को पहले से बेहतर बनाने को प्रबंधन स्तर पर काफी सुधार की गई है।
बैठक में मैनेजर डी के सिंहा, ईएंडएम इन्जीनियर अखिल उज्ज्वल, कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम, एक्सावेशन इंजीनियर कामेश्वर राम, सेफ्टी ऑफिसर रविंद्र कुमार रवि, सिविल इंजीनियर राजन चौधरी, सहायक अभियंता किशन राय, आरसीएमयू के शाखा सचिव रवि शंकर ठाकुर, आदि।
उत्खनन शाखा सचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन अंसारी सहित जितेंद्र राय, मदन सिंह, उपेंद्र नाथ सिंह, मुरारी सिंह, कृष्णा गोप, अजय कुमार, केदार नोनिया, गांधी बाउरी, सुनील नोनिया, नरसिंह मिश्रा, बाल्मीकि यादव, कैलाश सिंह, बिगन तुरी, राजन कमार, कामदेव मिश्रा, सिकंदर चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply