एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बीते 15 दिनों से जारी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ अध्यक्ष धनंजय व अन्य साथियों की भूख हड़ताल के समर्थन में आइसा द्वारा 26 अगस्त को समस्तीपुर में एकजुटता मार्च निकाला गया।
जानकारी के अनुसार भूख हड़ताल व् अन्य विश्विद्यालयों की संपत्ति को बेचने पर रोक लगाने, एनटीए को खत्म करने, सार्वजनिक शिक्षा और सामाजिक न्याय पर हमला बंद करो नारे के साथ आइसा ने समस्तीपुर शहर में स्थित बीआरबी कॉलेज से विभिन्न मार्ग होते हुए पटेल मैदान के समीप गोलंबर चौक तक एकजुटता मार्च निकालकर सभा का आयोजित किया गया। सभा की अध्यक्षता आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज व संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी व मो. फरमान ने किया।
सभा का संबोधित आइसा राष्ट्रीय महासचिव प्रसनजीत कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार शिक्षा का निजीकरण कर रही है। जेएनयू को बेचने की साज़िश चल रही है।
छात्रवृत्ति में कटौती की जा रही है। इसके खिलाफ जेएनयू एसयू के अध्यक्ष धनंजय, नीतीन समेत कई नेता 15 दिन से अनशन पर बैठे हैं। अनशनकारियों की स्थिति खराब है लेकिन न मोदी सरकार और न ही जेएनयू प्रशासन अनशनकारियों से वार्ता कर रही है।
ऐसी स्थिति में आज आइसा बिहार राज्य कमेटी के बैनर तले जेएनयू के अनशनकारी छात्रों के समर्थन में आइसा एकजुटता मार्च निकाला है। उन्होंने कहा कि आगे भी पूरे देश में छात्र एकजुटता मार्च निकालेंगे।
90 total views, 2 views today