एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के अधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहे चालक एवं सफाई कर्मचारी को सॉलिड वेस्ट के सुपरवाइजर सरवन कुमार महतो पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार सुपरवाइजर द्वारा अभद्र भाषा एवं जाति सूचक शब्द के साथ गंदी गंदी गालियां दी जा रही है तथा घर में घुसकर मारने की खुलेआम धमकी दी जा रही है। कार्यरत चालक एवं सफाई कर्मचारियों ने 29 जनवरी को इसका विरोध करते हुए काम को बंद कर दिया गया। कहा गया कि पूर्व में भी इनके द्वारा चालक एवं सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार एवं गाली गलौज किया जाता रहा है।
पूर्व में भी इसकी सूचना कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद फुसरो, पूर्व नप अध्यक्ष राकेश सिंह एवं उपाध्यक्ष छेदी नोनिया को दी गई थी। सभी के साथ बैठक भी हुई और समझौता भी हुआ। बावजूद इसके इस तरह का व्यवहार हमेशा सुपरवाइजर के द्वारा होते रहता है।
वहीं उच्च अधिकारी को लेकर भी इसकी जानकारी दी गई है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अधिकारियों के साथ वार्तालाप नहीं होता, तब तक काम बंद रहेगा। भारतीय सुर्दशन समाज महासंघ झारखंड प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष रविन्द्र राम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों और ड्राइवर के साथ गाली गलौज करना सही नहीं है। इसकी जाँच होना चाहिए और उचित कार्यवाही होनी चाहिए।
110 total views, 3 views today