Advertisement

सदर विधायक द्वारा शहर के लिए सोलर सिटी योजना का शुभारंभ किया गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह शहर के विवाह भवन में 8 दिसंबर को शहरी कार्यक्रम का उद्घघाटन सदर विधायक गिरिडीह सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर संबंधित जरेडा कंपनी के अधिकृत अधिकारीगण, को-ऑर्डिनेटर तथा झारखंड विद्युत निगम लिमिटेड गिरिडीह के कार्यपालक अभियंता सहित कई गणमान्य वार्ड कमिश्नर तथा लाभुक मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अधिकृत कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा विधायक सहित सम्मानित मंचासीन सदस्यों का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। इस मौके पर कंपनी के पदाधिकारियों, को-ऑर्डिनेटर, झारखंड विद्युत विभाग गिरिडीह के कार्यपालक अभियंता ने इस योजना का लाभ लेने वाले इच्छुक लाभुकों तथा शहर के विभिन्न नगर निगम के वार्ड कमिश्नर के योजना से संबंधित सवालों का जवाब दिया तथा इस योजना का लाभ बताया।

गिरिडीह विधायक सोनू ने उपस्थित गणमान्य को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में यह योजना सिर्फ 8 जगह के लिए अधिकृत हुई है l जिनमें गिरिडीह भी एक है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह योजना रहिवासियों के लिए काफी लाभकारी है।

इस मौके पर अधिकृत जरेडा कंपनी के अधिकृत अधिकारीगण के अलावा झारखंड विद्युत निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ नेता शाहनवाज अंसारी, प्रमिला मेहरा, सुमित कुमार, गोपाल जी, रॉकी सिंह, प्रदोष कुमार एवं सम्मानित नागरिक वृंद, कृष्णा प्रसाद, डॉक्टर संजय कुमार, प्रभात कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद थे l

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *