Advertisement

कसमार के स्कूल से सोलर बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र में स्थित राज्य सम्पोषित पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय परिसर में लगे सोलर बैटरी की चोरी के मामले में कसमार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को चोरी गई तीन सोलर बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार हत्थे चढ़े तीनों चोर मोहम्मद हुसैन, सुनील यादव तथा संजय यादव रामगढ़ जिला के हद में गोला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पकड़े गये आरोपियों के पास से चोरी के तीन सोलर बैटरी, कांड में सम्मिलित एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए 2 जनवरी को कसमार थाना प्रभारी कुंदन प्रकाश ने बताया कि विद्यालय परिसर से सोलर बैटरी चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। जांच के क्रम में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की गई तीनों सोलर बैटरी बरामद कर ली गई। थाना प्रभारी ने कहा कि सरकारी संपत्ति की चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

छापामारी दल में पदाधिकारी में रंजन कुमार सिंह हिमांशु शेखर सुंदर हेब्रम के अलावे कसमार थाना में पदस्थापित हवलदार राजकिशोर पासवान, रोहित कुमार रंजन, रामेश्वर महतो तथा चालक आरक्षी अशोक पूर्ति शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *