Advertisement

कलश में संग्रहित मिट्टी व् चावल प्रखंड कार्यालय में बीडीओ को किया गया सुपुर्द

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद पेटरवार प्रखंड कार्यालय में 4 अक्तूबर को अमृत महोत्सव केंद्रीय कार्यक्रम के तहत मेरी मिट्टी मेरा देश आयोजन कार्यक्रम में प्रखंड के सभी 23 पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में संग्रह किए गए मिट्टी व चावल के कलशों को बीडीओ शैलेंद्र कुमार चौरसिया को सौंपी गई।

इस क्रम में चलकरी उत्तरी पंचायत में मुखिया अकलेश्वर ठाकुर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षकों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।पंचायत सचिवालय से निकलकर समीप के कई मुहल्ले में घरों से चावल व आंगन से मिट्टी संग्रह किया गया। मुखिया अकलेश्वर सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह, शिक्षक गुलाब सिंह सहित अन्य शिक्षक, स्वास्थ्य केंद्र के करमचंद प्रग्नैत आदि शामिल थे।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, चरगी मुखिया रानी कुमारी मुर्मू मध्य क्रम में पहुंचे। जबकि, अंगवाली दक्षिणी पंचायत की पंचायत टीम जिसमे मुखिया अनिता सोरेन, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, पंचायत सचिव दामोदर स्वरूप, रोजगार सेवक सफीक आलम, वार्ड सदस्य सविता देवी, सुमन देवी, लोवीश्वर मरांडी, करुणा देवी,सहित गणेश सोरेन, विजय रजवार, प्रदीप मुर्मू, नारायण सोरेन आदि उपस्थित थे।

बताया जाता है कि ससमय सभी पंचायत के संकल्प कलश को देख बीडीओ चौरसिया काफी हर्षित हुए। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को इसके लिए साधुवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *