एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएडंके क्षेत्र के कारो परियोजना का 12 अगस्त से चक्का जाम किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार प्रभावित ग्रामीण, विस्थापितों और प्रबंधन के बीच 11 अगस्त को कारो पीओ कार्यालय में वार्ता की गयी, लेकिन वार्ता सफल नहीं रही। इसके बाद 12 अगस्त से अनिश्चितकालीन कारों परियोजना का चक्का जाम आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गयी। उक्त जानकारी विस्थापित नेता सोहनलाल मांझी ने दी। मौके पर झामुमो नेता दीपक महतो, चंदन राम, संजय कुमार गंझू, अजय कुमार गंझू, मेघलाल गंझू सहित कई अन्य ग्रामीण रहिवासी मुख्य रूप से मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply