बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने विजेता टीम को किया सम्मानित
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर एफ पंचायत के राजाबजार मैदान में 19 जनवरी को अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल प्रतियोगिता खेला गया। टूर्नामेंट का विजेता सोहेब इलेवन टीम बना।
राजाबाजार मैदान में आयोजित दस दिवसीय स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट को
सोहेब इलेवन एवं ब्रदर्स इकेवन टीम के बीच खेला गया, जिसमें सोहेब इलेवन विजेता रहा। यहां सोहेब इलेवन के खिलाड़ी पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 141 रन बनाये। जवाबी पारी खेलते हुए ब्रदर्श इलेवन के खिलाड़ी मात्र 113 रन बना कर ऑल आउट हो गए।
विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपया नगद एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को 20 हजार रुपया नगद राशि पुरस्कार के रूप में देकर सम्मानित किया। वही तीसरे स्थान पर रही ललपनियां टीम के खिलाड़ियों को 5000 रुपया का नगद पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर बेरमो विधायक जय मंगल सिंह ने स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही बेरमो के उप प्रमुख सह कांग्रेस के समर्थक स्व बिनोद साहू की याद में एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। इस अवसर पर जोगेंद्र गिरी उर्फ बाबू लाल गिरी, मुखिया चंद्रदेव घांसी, मुखिया विकास उर्फ बबलू सिंह, कविता देवी, बेबी रजक, मो. शाहजहां,आदि।
सहित आयोजनकर्ता मो. वाजिद हुसैन, मो. रजा, मो. जनाब, शाहिद रजा, साबिर अंसारी, सोनू अंसारी, सैफी, अशोक कुमार, हबीब अंसारी, बबली अंसारी, नूर मोहम्मद, सरफराज अंसारी, मो. पप्पू, जावेद आलम, राजू अहमद, जमाल हुसैन सहित दर्जनों खेल प्रेमी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply