Advertisement

सोशलिस्ट पार्टी लोहिया को मिल रहा है जन समर्थन-मृणाल कांति देव

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री मृणाल कांति देव के अनुसार झारखंड में चल रहे सरकार द्वारा जनता को झूठा आश्वासन दिया गया है। वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार जनहित का कोई काम नहीं किया है।

जिसका जवाब रामगढ़ के उप चुनाव में जनता ने दे दिया है इसे देखकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चाहिए कि वे जनता से अच्छा व्यवहार रखें और सच्चाई से अवगत कराएं। वरना आने वाले 2024 में झामुमो को झारखंड की जनता सबक सिखाएगी।

देव ने कहा कि इस बार सोशलिस्ट पार्टी लोहिया झारखंड के 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारेगी और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के तमाम जनता का पूरा समर्थन उन्हें प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर देव के साथ जनार्दन प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा, राजा बाबू, संजय कुमार, नीरज यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *