Advertisement

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ता

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के चंडीपुर रहिवासी मधु झा के दिवंगत माताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर रजक ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दिया।

इस अवसर पर समाजसेवी ईश्वर रजक ने कहा कि उनके मीटर मधु झा की माता का स्वभाव काफी मधुर था। उनकी इस इलाके में एक अलग पहचान थी। उन्होंने झा को ढाँढस बंधाया। मौके पर स्थानीय रहिवासी संतोष महतो, झंडू झा, माणिक झा, संदीप झा, देवदास झा, हराधन झा, सुदामा झा आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *