Advertisement

समाजसेवी स्व. विनोद सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि व् गरीबों के बीच भोजन वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो मे प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. विनोद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर 11 जून को फुसरो के राजेंद्र स्मृति के समीप श्याम रसोई मे गरीबों को भोजन कराया गया।

दिवंगत विनोद सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर उपस्थित जनों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर. उनेश व कार्यकारी अध्यक्ष पिंटू सिंह, निवर्तमान भाजपा मंडल फुसरो महामंत्री दिनेश सिंह, समाजसेवी दयानंद बरनवाल सहित शहर के कई गणमान्य शामिल हुए, जहां उपस्थित जनों ने दिवंगत के व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की। इस दौरान गरीब जरूरतमंदो के बीच भोजन का भी वितरण किया गया।

चेम्बर ऑफ कॉमर्श फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश ने कहा कि जन्मदिन, पुण्यतिथि और शादी के वर्षगांठ पर श्याम रसोई मे 2100 रुपए देकर सैकेंडो गरीबो -जरूरतमंद को भोजन कराकर पुण्य के भागी बने। इसके लिए श्याम रसोई समिति सदस्यगण से संपर्क करे। इस अवसर पर मुख्य रुप से समाजसेवी राजू अग्रवाल, मिथिलेश सिंह, प्रमोद सिंह, रोहित मित्तल, लाल मोहन महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *