Advertisement

समाजसेवी रितेश तिवारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, सड़क पर मिला पर्स लौटाया

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार रहिवासी सह समाजसेवी रितेश तिवारी ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है।
जानकारी के अनुसार रितेश ने पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो के समीप मुख्य सड़क पर गिरा पर्स को ईमानदारी का परिचय देते हुए नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पलामू रहिवासी सह पारा शिक्षक कुलेश्वर महतो को लौटाया।

इज़ बावत समाजसेवी रितेश तिवारी ने बताया कि पुराना बीडीओ ऑफिस के समीप मुख्य सड़क पर उसे एक पर्स मिला। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड सहित अन्य आईडी और आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे। बताया कि आईडी कार्ड और टेलर रसीद के आधार पर मालिक का फोन नंबर निकाला और उनसे संपर्क कर पर्स खोने की सूचना दी। बताया कि कुलेश्वर महतो के आने पर उनका खोया हुआ पर्स उन्होंने वापस लौटा दिया।

पर्स मिलने पर पर्स मालिक सह वर्तमान बोकारो थर्मल स्थित HMT-32 C रहिवासी कुलेश्वर ने रितेश सहित अन्य उपस्थित जनों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्स गुमने के बाद उन्होंने इसके मिलने की आशा खो दी थी। कहा कि पर्स में कई जरूरी दस्तावेज थे, जिन्हें बनाने में उन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता।
मौके पर मोहन दास, बापी दास, गुड़न सिंह, बलराम कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *