Advertisement

समाजसेवी ने ऊपरघाट के मृतक प्रवासी मज़दूर के परिजनों से की भेंट

संस्था के प्रयास से आश्रित को मिला मुआवजा, अस्पताल से उठा शव-भुनेश्वर

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत के जुरामना रहिवासी नारायण महतो के पुत्र उमेश महतो मुम्बई में एसएन इंजीनियरिंग कंपनी में काम करता था। जिसका 31 दिसंबर को कार्य के दौरान विद्युत स्पर्धात से मौत हो गया था। कंपनी के द्वारा मुआवजा नहीं मिलने के कारण शव को साथी कामगार नहीं उठा रहे थे।

सुचना मिलते हीं प्रवासी मजदूरों के हितार्थ काम करने वाले क्षेत्र के समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महतो ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। वे अपने सहयोगी आदर्श श्रमिक एकता सामाजिक संस्था से संपर्क कर परिजन को उचित मुआवजा दिलाने में सफल रहे। इसके बाद अस्पताल से शव को उठाया गया।

बता दे की संस्था के हेमंत महतो अपने सहयोगियों के साथ मुम्बई अस्पताल पहुंचकर कंपनी के सचिन कुमार से वार्ता कर शव को झारखंड भेजा। वार्ता में तत्काल परिजनों के खाते में ₹3 लाख 21 हजार व् बीमा का लाभ, साथ ही ईपीएफ से परिजन को पेंशन दिया जाएगा। ज्ञात हो कि मृतक उमेश महतो अपने पीछे दिव्यांग पिता नारायण महतो, माता मुनिया देवी, पत्नी पायल देवी, ढाई वर्षीय पुत्र युवराज, नौ माह का धीरज कुमार सहित दो भाई को छोड़ गया है। मृतक का शव 5वें दिन 6 जनवरी को सड़क मार्ग से घर पहुँचने की सम्भवना है।

इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट रहिवासी समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महतो ने संवेदना व्यक्त करते हुए 5 जनवरी को कहा कि रोजगार की तलाश में झारखंड के रहिवासी बाहर जाते हैं। इस दौरान किन्ही कारणों से उनकी मौत हो जाती है। कहा कि राज्य सरकार को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करना चाहिए, ताकि मजदूरों के पलायन और इस तरह की घटना को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

आदर्श श्रमिक एकता सामाजिक संस्था के सदस्यों ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में संस्था पीड़ित परिवार के साथ है। कहा गया कि संस्था के सभी सदस्य इस पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग करेंगे। बताया गया कि इससे पूर्व भी कई पीड़ित परिवारों को अपेक्षित सहयोग किया गया है और मौका मिला तो आगे भी करते रहेंगे।

इस संबंध में समाजसेवी नागेश्वर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा सहित नावाडीह सीओ व् बीडीओ को ट्वीट कर शव को पैतृक गांव लाने की गुहार लगाता रहा। मुम्बई में वार्ता में संस्था के हेमंत महतो, दौलत महतो, अर्जुन महतो, भीम महतो, लाल यादव सहित कई अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *