एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार वी मार्ट के समीप में 28 जनवरी को कैफे कबाब फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। उक्त नए रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन क्षेत्र की समाजसेविका मैजविना खातून ने किया।
कैफे कबाब के ओनर मोहम्मद इमरान अहमद ने इस खास मौके पर बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश, कार्यकारी अध्यक्ष पिन्टू सिंह, निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, समाजसेवी चिकू सिंह का सम्मान किया। उन्होंने उन्हें बुके भेंट कर आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन के अवसर पर आर उनेश ने कहा कि मेहनतकश इंसान ही जीवन में आगे बढ़ता है, चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी क्यों न हों। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अपने हाथों से बनाई गई हर चीज़ की एक अलग पहचान होती है, जो व्यक्ति के परिश्रम को दर्शाती है।
निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने कहा कि वे सभी को स्वावलंबी बनने का सुझाव प्रत्यक्ष रूप से देती रहती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रक्रिया को अपनाकर आज का युवा वर्ग, जो कभी निराश या हताश महसूस करता था, वह आत्मनिर्भर बन सकता है और देश के विकास में योगदान दे सकता है।
पिन्टू सिंह और चिकू सिंह ने रेस्टोरेंट के स्वादिष्ट व्यंजनों की तारीफ करते हुए सभी से कैफे कबाब फैमिली रेस्टोरेंट में आकर एक बार यहाँ के लाजवाब खाने का स्वाद लेने और उसका लुत्फ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर कई गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें मोहम्मद कलाम खान, इलियास हुसैन, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, मोहम्मद मुन्तसिर अंसारी उर्फ पप्पू, मोहम्मद इंतेशाम, मोहम्मद मनवर आलम, मोहम्मद फारुख, नसीम, अफरोज आलम, मोहम्मद अखलाक, रिजवान अहमद, शाहिद, मुन्ना आदि शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply