Advertisement

समाजसेवी ज्योतिर्माय डे राणा ने जरूरतमंदों के बीच किया कपड़ों का वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के समाजसेवी ज्योतिर्माय डे राणा ने मानवता और सेवा भाव का परिचय देते हुए 15 दिसंबर को सेक्टर बारह स्थित बिरसा बासा में जरूरतमंदो के बीच कपड़ों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

कपड़ा वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। स्थानीय रहिवासियों ने समाजसेवी ज्योतिर्माय डे राणा के इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी राणा ने आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रखने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *