Advertisement

पंसस बहराम हांसदा की उपस्थिति में समाज सेवी गुरूलाल टुडू ने किया रक्तदान

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में मडमो पंचायत के मनीषा देवी पति राजेश मुर्मू की तबीयत कुछ दिनो से खराब थी। उसकी बेहतर इलाज के लिए विष्णुगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की सलाह से बताई गई कि उसकी तबीयत गंभीर है और सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल हजारीबाग में ऑपरेशन के लिए दो यूनिट ब्लड की जरूरत बतायी गयी। इसकी सूचना मिलते ही मांडवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा ने ब्लड की उपलब्धता के लिए सोशल मीडिया में गुहार लगाई।

इसके बाद 10 दिसंबर को हजारीबाग सदर अस्पताल में पंचायत समिति सदस्य हांसदा की उपस्थिति में समाजसेवी गुरु लाल टुडू ने एक यूनिट ब्लड दान किया। साथ ही पंसस ने उनके सेहत के लिए फल और मिठाई खिलाकर हौसला बुलंद की।

इस अवसर पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा ने कहा कि रक्तदान महादान है। हम सबो के रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद की जान बच सकती है।

डॉक्टरों ने समाजसेवी टुडू की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर समाजसेवा का कोई और कार्य नहीं हो सकता है। आज के युग में ऐसे समाजसेवी कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने ऐसे कार्यो के लिए और रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

बता दें कि, पंसस हांसदा समाज सेवा करने में अपनी कसर कभी छोड़ी नहीं है और अपने स्तर से लोगों को सेवाएं दी है। इनका सराहनीय कार्य के लिए ये किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *