Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ता ने की मां मंगला चंडी परिसर में हाईमास्ट लाइट व् सौंदर्यीकरण की मांग

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के प्रतिष्ठित आस्था स्थल मां मंगला चंडी मंदिर परिसर में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार जायसवाल ने मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने तथा पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराने की आवश्यकता बताते हुए सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से इसे जल्द पूरा कराने का आग्रह किया है।
सामाजिक कार्यकर्त्ता जायसवाल ने 9 दिसंबर को एक भेंट में कहा कि मां मंगला चंडी परिसर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, लेकिन प्रकाश व्यवस्था और आकर्षक सौंदर्यीकरण के अभाव में श्रद्धालुओं को शाम के समय कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि हाई मास्ट लाइट लगने से मंदिर परिसर व् आसपास सुरक्षा बढ़ेगी और सौंदर्यीकरण से स्थल का धार्मिक महत्व और भी निखरेगा। उन्होंने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल को विकसित करने के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और कसमार प्रखंड का यह आस्था स्थल और भी भव्य स्वरूप में सामने आ सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *