Advertisement

समाजसेवी दीनबंधु पात्रों ने गरीब महिलाओं के बीच 50 साड़ी का किया वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बरायबुरु ईकाई झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष व् समाजसेवी दीनबंधु पात्रों ने सारंडा के घोर नक्सली क्षेत्र छोटानागरा गांव में 25 मार्च को साड़ी वितरण किया।

जानकारी के अनुसार समाजसेवी पात्रों द्वारा क्षेत्र के अत्यंत ही गरीब व जरूरतमंद 50 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। यह साड़ी वितरण मां मंगला उषा पर्व को लेकर किया गया। मां मोगंडा उषा के शुभ अवसर पर गांव में गोड समाज के बुजुर्ग महिला एवं माताएं भारी संख्या में उपस्थित थी। समाजसेवी पात्रों के अनुसार साड़ी बाँटने का मुख्य ध्येय यह था कि गरीब से गरीब महिलाएं भीमां मंगला उषा पर्व पर नई साड़ी पहन पर्व मना सके।

वितरण से पूर्व पात्रों ने उपस्थित महिलाओं को अपने संबोधन में कहा कि ऐसा कार्य इसलिए किया जा रहा है कि महिलएं भी उषा पर्व पर खुशियां मना सके। वैसे गरीब महिलाओं को उनकी ओर से थोड़ी सी खुशी देने का प्रयास किया गया है।
इस दौरान मौके पर महासचिव दुलाल चाम्पिया, उपाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, कार्यकारी सदस्य मधु सिद्धू, पंकज सिद्धू, सुखराम सिद्धू भी उपस्थित थे। गरीब महिलाएं साड़ी पाकर काफी खुश दिख रही थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *