Advertisement

समाजसेवी सह भाजपा नेता रामजस सिंह का निधन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो सिंह नगर निवासी समाजसेवी सह भाजपा नेता 68 वर्षीय रामजस सिंह का बीते 7 फरवरी की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दिवंगत सिंह का 8 फरवरी को हिंदुस्तान पुल फुसरो स्थित दामोदर नदी तट श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

बताया जाता है कि सिंह के आसामयिक निधन से सिंह नगर के गण्यमान्य रहिवासियों ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालो में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, वार्ड पार्षद रिंकू सिंह, सीपीआई नेता जवाहरलाल यादव, भाजपा नेता टुनटुन तिवारी, दिनेश सिंह, अंजनी सिंह, बसंत सिंह, प्रशांत सिंह, श्रीराम सिंह, तपन घोष, जितेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह आदि शामिल है।

बता दे कि, शांत व मृदभाषी स्वभाव के रामजस सिंह धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। उनके निधन से पूरा सिंह नगर गमगीन हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *