Advertisement

समाजसेवी सह भामसं प्रखंड अध्यक्ष ने 15वीं बार किया रक्तदान

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बनासो पंचायत के नावाटांड निवासी समाजसेवी सह भारतीय मजदूर संघ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम ने बीते 16 जनवरी को 15वीं बार रक्त दान किया।

जानकारी के अनुसार सुरेश राम ने अपने प्रिय मित्र स्व. उमेश ठाकुर के पिता नावाटांड निवासी 65 वर्षीय धानेश्वर ठाकुर को एक यूनिट ब्लड दान किया। बताया जाता है कि हजारीबाग स्थित आरोग्यम अस्पताल में कई दिनों से इलाज के लिए धानेश्वर ठाकुर एडमिट थे।

डॉक्टरों किया सलाह से उन्हें खून की कमी बताई गई थी। इसकी सूचना उनकी पुत्री गीता देवी एवं पूनम द्वारा समाजसेवी सुरेश राम को मिली।सूचना मिलते ही राम अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया।

इस अवसर पर समाजसेवी राम ने अपने मित्र के पिता के लिए जल्द से जल्द स्वस्थ होने किया ईश्वर से कामना किया। इससे पहले भी कई बार राम ब्लड डोनेट किए हैं और लोगो किया जान बचाई है। इस अवसर पर भामसं नेता राम ने कहा कि उन्होंने इससे पूर्व 15 बार रक्त दान किए हैं।

आज भी रक्त दान कर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होनें कहा कि रक्तदान महादान है। हम सबों की रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद की जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि हर इंसान को जो स्वस्थ है और जिसका वजन सही है, हर 3 या 6 महीने के बाद ब्लड डोनेट करना चाहिए। ब्लड डोनेट करने से वजन घटाने में मदद करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

हृदय रोग के खतरे को कम करता है। कैंसर की संभावना को कम करता है। मेंटल हेल्थ के लिए रक्तदान फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से लाभ हीं लाभ है। रक्तदान को लेकर लोग गलत धारणाएं ना सोचें। रक्तदान करना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *