Advertisement

भंडारगढ़ा में आयोजित करमा पर्व में शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान

बहनों ने पूजा कर भाईयों के लिए की लम्बी आयु की कामना

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड) लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड कामता पंचायत के ग्राम भुसाढ़ के भंडारगढ़ा में करमा पर्व धूम धाम से मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित अखरा में पुरे विधि विधान से करमा पौधा को खड़ा किया गया। उसे प्राकृतिक से सजाया, उपवास रखा, प्रसाद रखकर बहनों ने पूजाकर अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख स्मृद्धि और सलामती के लिए कामना की। इस अवसर पर ढ़ोल, नगाड़ा, मांदर की थाप पर नृत्य कर गांव के बच्चे महिलाएं और ग्रामीण खुशी से झूम रहे थे।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, पूर्व पंसस फहमीदा बीवी, स्थानीय मुखिया प्रत्याशी रहे रविना देवी ने करमा पर्व में शामिल होकर रहिवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर समाजसेवी रविशंकर भोगता, बरन भोगता, अर्जून भोगता, संजीवन भोगता, गुजरा भोगता, दिनेश भोगता, वार्ड सदस्य देव कुमार भोग्ता, रावन भोगता, कार्तीक भोगता, रामलाल भोगता, उमेश भोगता, बिनू भोगता, कजरु भोगता, लालू भोगता, चांदो देवी, सरीता देवी, संगीता देवी, सुगो देवी, पुनम कुमारी, किरन कुमारी, आदि।

लिलवंती कुमारी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, आरती कुमारी, सीतामुनी कुमारी, सबीता कुमारी, रुपंती कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, सिवानी कुमारी, नमीता कुमारी आदि ने बताया कि करमा पर्व आदिवासी संस्कृति का प्रतीक है।

हम आदिवासी समाज का यह एक प्रमुख त्यौहार है। बताया गया कि कर्मा पर्व के अवसर पर सभी करम पेड़ की डाली को पूरे श्रद्धा से पूजा अर्चना करते हैं। बताया गया कि करमा पर्व रिति रिवाज श्रद्धा के साथ करम डाली को नदी मे बहाने के साथ पर्व संपन्न हो जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *