Advertisement

समाजसेवी व कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे अर्जुन बाबू-हीरालाल

एन. के. सिंह/फुसरो (बेरमो)। क्षेत्र के कांग्रेस नेता व समाजसेवी स्व.अर्जुन सिह की तीसरी पुण्यतिथि बोकारो जिला के हद में करगली के घुटियाटांड-कदमाडीह स्थज सामुदायिक भवन मे 15 फरवरी को मनायी गयी।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। साथ हीं उनके व्यक्तित्व की चर्चा की।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि अर्जुन बाबू हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। उनका परिवार भी गरीबों और शोषितों की मदद के लिए हमेशा आगे रहा है।

मौके पर कांग्रेसी नेता गिरिजा शंकर पांडेय, इंटक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्यामल सरकार, बिरेंद्र कुमार सिंह, आजसू नेता काशीनाथ सिंह, फुसरो नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम आदि ने कहा कि अर्जुन बाबू मृदुभाषी, व्यवहार कुशल व समाजसेवी थे।

वे आजीवन समाजसेवा से जुड़े रहे और जरूरतमंदों की सेवा करते रहे। अर्जुन सिंह के किए गए कार्यों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा हमेशा सामाजिक क्षेत्र बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता था।

कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता के अलावे क्षेत्र के गणमान्य शामिल हुए। यहां भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा केदार सिंह, भोलू खान, दीपक महतो, मदन गुप्ता, ओम सिंह, शरण सिंह राणा, शिवनंदन चौहान, ललन रवानी, गणेश सिंह, श्यामलाल सिंह, बैजनाथ महतो, आदि।

शिवलाल रविदास, पुनीत महतो, कामता सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, लक्ष्मण महतो, सूरज महतो, राजीव कुमार सिंह, सुखदेव सिंह, अजय सिंह, राम दयाल सिंह, वार्ड पार्षद रामचंद्र महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *