Advertisement

मुंबई कांग्रेस के न्याय यात्रा में जुटे सामाजिक व राजनितिक दिग्गज

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मुंबई न्याय यात्रा का आयोजन धारावी विधानसभा में किया गया। मुंबई न्याय यात्रा की शुभारंभ डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर प्रतिमा, माटुंगा लेबर कैंप से शुरू हुआ।

न्याय यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर वर्षा एकनाथ गायकवाड़, विधायक असलम शेख और डॉ. ज्योति ताई गायकवाड़ इस में शामिल रहीं। डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर प्रतिमा, माटुंगा लेबर कैंप, जैस्मीन मिल रोड, कमला नगर, बालिगा नगर, महिम फाटक, धारावी रेस्टोरेंट, धारावी क्रॉस रोड, पेरियार चौक, आदि।

संत कक्कय्या मार्ग, धारावी कोलीवाड़ा, धारावी मेन रोड से होते हुए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक, त्रिकोणी गार्डन, कामराज नगर के सामने समाप्त हुई। इसके बाद 7 बजे मुंबई न्याय यात्रा न्यू पारसी चाल, गोल्ड फील्ड, प्लाजा काला, किला धारावी में धारावी बचाओ आंदोलन में शामिल होने वाली है।

Tegs: #Social-and-political-stalwarts-engaged-in-mumbai-congresss-nyaya-yatra-2

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *