Advertisement

झपटमार द्वारा दिन दहाड़े महिला से 60 हजार की छिनतई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला में एकबार फिर झपटमार का आतंक रहिवासियों का सर चढ़कर बोल रहा है। इससे रहिवासियों में खौफ देखा जा रहा है।

ताज़ा वाकया बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो पटेल चौक के समीप की बतायी जा रही है। जहां झपटमार का शिकार एक महिला हुई है। बताया जा रहा है कि 11 मार्च को झपटमार ने दिन दहाड़े भेड़मुक्का रहिवासी महिला फातिमा खातून से 60 हजार रुपए छिनतई कर फरार हो गये।

पीड़िता ने बताया कि उसने स्वयं सहायता समूह के द्वारा बैक से लोन ली थी। लोन का 60 हजार रुपया घर लेकर आ रही थी। तभी बाईक सवार दो युवक आये और पैसे छिनतई कर फरार हो गये। फतिमा ने बताया कि वह अपने घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर थी, तभी यह घटना हुई।

इस तरह दिन दहाड़े घटना होने से क्षेत्र के रहिवासियों में चर्चा का विषय बन गया है। साथ हीं डर का माहौल भी बना हुआ है। वहीं बेरमो पुलिस द्वारा छीनतई मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की सूचना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *