Advertisement

सर्पदंश की शिकार चूरामनी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के अंगवाली दक्षिणी पंचायत टोला बारकेंदुआ की एक वृद्धा की सर्प दंश से मौत हो गया। मृतका स्व. शिकारी मांझी की 59 वर्षिया पत्नी चूरामनी देवी बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि सर्पदंश के बाद चिकित्सा के दौरान 19 फरवरी को चूरामनी की अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के परिजनों के अनुसार बीते 17 फरवरी को अपराह्न दो बजे चुरामनी निकट के खांजो नदी से स्नान कर घर लौट रही थी कि बीच रास्ते में उसे एक विषैले सांप ने काट लिया था। घर से परिजनों ने उसे त्वरित ईलाज के लिए निकट के रेफरल अस्पताल(सीएचसी) जैनामोड़ ले गए। वहां से उसे सदर अस्पताल बोकारो ले जाया गया। उसकी स्थिति गंभीर देख चास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृत्यु के बाद चूरामनी का शव का पोस्टमार्टम विभागीय प्रावधान के तहत किया गया। जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू ने फुसरो नप चुनाव प्रचार स्थल से ही मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शव की पोस्टमार्टम के लिए लाइनअप किया। जबकि पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, मुखिया पति अशोक प्रग्नेत, उप मुखिया मोहन मांझी, लोबिश्वर मांझी, रामसुंदर सोरेन, शिवलाल सोरेन आदि ने सर्प दंश की घटना व् चूरामनी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
परिजनों के अनुसार मृतका के दो पुत्र व् एक पुत्री है। सभी का विवाह हो चुका है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजन गांव लेते आए और 19 फरवरी को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *