अबतक हजारों विषैले सांपों को पकड़ चुका था स्नैक कैचर जेपी यादव
प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में राजापाकर थाना क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत गंगाजल गांव रहिवासी स्नैक कैचर जेपी यादव की कोबरा के दंश से मौत हो गया है। यादव को सांप पकड़ने में महारत हासिल था।
जानकारी के अनुसार बीते 10 वर्षों से स्नैक कैचर यादव सांपों को पकड़ कर जंगलों या नदी किनारे छोड़ देते थे। बीते 6 जुलाई को जेपी यादव जिला के हद में चकसिकंदर में कोबरा (गेहुअन) सांप पकड़ने के दौरान ही यादव को एक जहरीले कोबरा ने उंगली में डंस लिया। कुछ देर तक सब कुछ ठीक था और यादव सांप को डब्बा में बंद करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन धीरे धीरे सांप के जहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इसके बाद पहले जेपी यादव जमीन पर बैठ गए और फिर जमीन पर ही ढेर हो गए।
गत दस साल से जेपी ने हजारों विषैले सांपों को पकड़ कर उसकी जान बचाई। यादव शौकिया स्नैक कैचर थे। कल्याणपुर रहिवासी डॉ रविन्द्र यादव उनके साथ सहयोगी के रूप में जाने जाते थे। जेपी की सर्प दंश से मौत के बाद उनके परिवार में मातम छा गया। उनके दो पुत्र और दो पुत्री हैं। उनकी दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी हैं और दोनों पुत्र अभी स्कूल छात्र हैं।
![]()













Leave a Reply