Advertisement

एसएन हाई स्कूल मैट्रिक का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत, स्कूल टॉपर बना हिमेश

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। जैक बोर्ड द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में एसएन हाई स्कूल गुवा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल से कुल 132 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें सभी पास हुए हैं। परीक्षा में मात्र 2 छात्र अनुपस्थित रहे थे। बताया जाता है कि उक्त स्कूल के 46 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है।

स्कूल के टॉपर बने हैं हिमेश बोसा, जिन्हें 85 प्रतिशत अंक हुआ है। दूसरे नंबर पर माही कुमारी गुप्ता ने 83.06 प्रतिशत प्राप्तांक हासिल की है और तीसरे नंबर पर रहे सोनी दास को 81.40 प्रतिशत अंक मिला है। चौथे नंबर पर सोनी ठठेरा रही, जिन्हें 79 प्रतिशत अंक मिला है।

स्कूल के परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए एसएन हाई स्कूल के प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी सिंकु और अनूप कुमार गुप्ता ने बेहतर बताया है। साथ ही भविष्य में परिणाम में और बेहतर की गुंजाइश के लिए प्रयास करने की बात कही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *