Advertisement

बैठक कर झुग्गी-झोंपड़ी फुटपाथ दुकानदार महासंघ ने की पुनर्वास की मांग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झुग्गी-झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ के बैनर तले 6 नवंबर को बोकारो के सेक्टर 12 हवाई अड्डा प्रभावित मीट और मुर्गा दुकानदारों के साथ गरीब झुग्गी वासियों ने बैठक की गयी। बैठक में जिला प्रशासन और सेल प्रबंधन से हवाई अड्डा प्रभावित मीट और मुर्गा दुकानदारों व् गरीब झुग्गी वासियों ने पुनर्वासित करने की मांग की।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महासंघ के संरक्षक सह आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चास के अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा से मिलेगा और हवाई अड्डा से प्रभावित मीट-मुर्गा दुकानदारों के साथ सभी गरीब झुग्गीवासियों को पुनर्वासित करने की मांग करने का निर्णय लिया गया।

ज्ञात हो कि, इससे पूर्व भी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा को ज्ञापन सौंपा गया था। वहीं एसडीओ चास ढ़ांडा से महासंघ की सकारात्मक बात हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वर्षों से रोजगार कर रहे किसी मीट दुकानदार को हटाने से पूर्व पुनर्वासित किया जायेगा। इसके लिए सेल प्रबंधन से बात कर स्थान चिह्नित किया जायेगा।

महासंघ के संरक्षक कुमार राकेश ने कहा कि पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत बोकारो के दुंदीबाद और सेक्टर 12 मोड़ के सभी मीट-मुर्गा दुकानों को पुनर्वासित करने, सेल प्रबंधन से बात कर सेक्टर पांच हटिया की तरह चबूतरा बनाकर आंवटन, बिजली-पानी की सुविधाजनक व्यवस्था करने, जिला प्रशासन द्वारा सभी दुकानदारों को मीट-लाईसेंस प्रदान करने, हवाई अड्डा चाहरदीवारी से सटे झुग्गीवासियों को अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य गरीब बेघरों के शहरी भूमिहीन कानून के तहत पुनर्वासित करने की मांग की है।
बैठक में महासंघ के बोकारो जिलाध्यक्ष श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर, बुधनी देवी, सुनीता देवी, दुकानदार बिनोद महतो सहित सैकड़ो की संख्या में झुग्गीवासी व् दुकानदार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *